सात शिक्षकों का अटैचमेंट निरस्त, भेजा गया मूल स्कूल
लखनऊ,। शहर के प्राइमरी स्कूलों में सात और शिक्षक नियम विरुद्ध सम्बद्ध पाए गए हैं। बीएसए ने इनके अटैचमेंट निरस्त कर मूल विद्यालय में कार्य भार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया है। सम्बद्ध शिक्षक पाए जाने पर उस इलाके बीईओ जिम्मेदार होंगे। अब तक अटैचमेंट वाले 31 शिक्षक पकड़ में आ चुके हैं।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
नियमत इन शिक्षकों का अटैचमेंट एक वर्ष के लिये हुआ था लेकिन बीईओ और बीआरसी के बाबू की मिलीभगत से यह शिक्षक 12 वर्ष से जमे हुए थे।
दो माह पहले मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं की पड़ताल में शिक्षकों के अटैचमेंट का मामला बीएसए ने पकड़ा है। कुछ शिक्षक हाईकोर्ट गए लेकिन उनको राहत नहीं मिली।
31 शिक्षकों के अचैटमेंट निरस्त कर मूल स्कूल भेजा इस बाबत बीएसए राम प्रवेश का कहना है कि 31 शिक्षकों के अचैटमेंट निरस्त कर मूल स्कूल भेजा गया है। ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि अटैचमेंट के नए मामले आने पर बीईओ जिम्मेदार होंगे।