लखनऊ, । बच्चों के नाम काटने के स्कूल प्रशासन के नोटिस के डर से मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सिद्धांत वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पहुंचकर पूरी फीस जमा की। कुछ ने आधी जमा कर बाकी के लिए समय मांगा। इससे पहले सोमवार को चिनहट स्थित स्कूल में फीस जमा न होने पर बच्चों को कक्षा से बाहर बैठाने से नाराज अभिभावकों ने हंगामा किया था। बीईओ की जांच रिपोर्ट में अभिभावकों की ओर से फीस न जमा करने पर बच्चों को कक्षा से बाहर बैठाए जाने की बात सामने आई है।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
स्कूल के प्रिंसिपल सीएस पाल ने बताया कि 80 बच्चों की करीब 20 लाख रुपये फीस बकाया है। इसी फीस से स्कूल के शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को वेतन देने से लेकर अन्य तमाम खर्चे होते हैं। अभिभावकों से कई बार अपील की गई पर वे फीस
नहीं जमा कर रहे थे। इसीलिए बच्चों को कक्षा से बाहर बैठाया गया था। डीआईओएस और बीएसए के हस्ताक्षेप के बाद स्कूल ने बच्चों को कक्षा में बैठाया था। बीएसए राम प्रवेश ने मामले की जांच चिनहट के बीईओ राज नारायण कुशवाहा को सौंपी थी। उन्होंने जांच कर रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को सौंप दी है।
अभिभावकों के लिए बने गाइडलाइन
अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि अभिभावकों को स्कूल में बच्चों के दाखिले के समय ही फीस बता दी जाती है। ऐसे में अभिभावक का कर्तव्य बनता है कि वो समय से फीस दे। यदि किसी अभिभावक को फीस जमा करने में कोई दिक्कत है तो वो स्कूल प्रबंधन से बात कर समस्या बताएं। एक दो माह का समय दिया जा सकता है लेकिन सात माह का समय देना संभव नहीं है।