लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों के लिए एलटी ग्रेड में चयनित प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरना दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से चयन और शासन की मंजूरी के बाद भी उन्हें निदेशालय से विद्यालय आवंटित नहीं किया जा रहा है। जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन और तेज करेंगे।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
अभ्यर्थियों ने बताया कि लगभग 433 अभ्यर्थी 16 महीने से नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के चक्कर काट
कहा- जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन और तेज करेंगे
रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने धरना दिया था लेकिन निदेशक व अपर निदेशक ने उन्हें कोरा आश्वासन ही दिया।
अब सब्र टूट रहा है। आश्वासन नहीं, नियुक्ति चाहिए। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनसे सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं हो रही है। प्रदर्शन में प्रियंका दीक्षित, कामिनी पाठक, संध्या सिंह, निशी सिंह, सोनल, नाजरीन, मनीष प्रताप सिंह, महावीर वर्मा, नीरज कनौजिया, अमित यादव, अवधेश व अर्जुन सोनी आदि शामिल थे।