लोटन। सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने बुधवार को लोटन ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम थी।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
88 नामांकन के सापेक्ष मात्र 11 बच्चे मौजूद थे। दो सहायक अध्यापक नियुक्त हैं, लेकिन निरीक्षण के समय कोई उपस्थित नहीं पाया गया। मात्र एक शिक्षामित्र उपस्थित मिले। जिनके द्वारा बताया गया कि एक सहायक अध्यापक अवकाश पर तथा एक अध्यापक स्कूल के कार्य से बैंक गए हैं। विद्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। बताया गया कि एमडीएम के अनुसार भोजन बनाया गया था।
बच्चों के शैक्षिणक स्तर एवं निपुण संबंधित बिन्दुओं का परीक्षण किया गया। विद्यालय में कायाकल्प योजना में कार्य कराया गया। विद्यालय में मतदान केन्द्र निर्मित है, जिसमें रैंप, विद्युत कनेक्शन सहित अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। शिक्षामित्र की ओर से बताया गया कि वर्तमान में हैंडपंप खराब है। जिसे तत्काल ठीक करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।