झाँसी : राज्य परियोजना निदेशालय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर के खिलाफ जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच कराने के निर्देश दिए हैं। अपर परियोजना निदेशक एकता सिंह ने एडी बेसिक / जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा से जाँच कर दो दिन में आख्या माँगी है।
