Home PRIMARY KA MASTER NEWS अफसरों की लापरवाही से परिषदीय विद्यालयों के 91 हजार से अधिक शिक्षक चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान से वंचित

अफसरों की लापरवाही से परिषदीय विद्यालयों के 91 हजार से अधिक शिक्षक चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान से वंचित

by Manju Maurya

बीएसए को पीटने वाले शिक्षक पहुंचे स्कूल

महमूदाबाद (सीतापुर)। बीएसए बेल्ट कांड के आरोपी

प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार वर्मा जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को महमूदाबाद पहुंचे। वह गुपचुप तरीके से सीधे प्राथमिक विद्यालय नदवा गए और बच्चों से बात की। इस समय वह निलंबित चल रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा ने बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को कार्यालय के अंदर बेल्ट से पीट दिया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद थे। सोमवार को जिला न्यायालय ने जमानत दे दी थी। बृहस्पतिवार सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। पहले वह सीधे अपने लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मिले। शुक्रवार को नदवा स्कूल गए। वह विद्यालय में छुट्टी तक मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से बात की। गांव में हुए

घटनाक्रम की जानकारी ली। स्कूल में बच्चों से बातचीत की। समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि वह मीडिया से बचते हुए नजर आए। 

लखनऊ,

अफसरों की लापरवाही से परिषदीय स्कूलों के 91000 से अधिक शिक्षक चयनमान वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान की सुविधा से वंचित हैं। इस साल एक जनवरी से सिर्फ पोर्टल पर चयनमान वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान के लिए आवेदन करने की सरकार ने आदेश जारी किए थे।

बेसिक शिक्षा विभाग नौ माह बीत गए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर शुरू ही नहीं कर सका क्योंकि मानव सम्पदा पोर्टल पर इसके लिए अब तक अलग आइकॉन तक नहीं बना सका है। परिणामस्वरूप चयनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान पाने के लिए शिक्षक विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

एरियर बढ़ेगा तो भुगतान में होगी दिक्कतः शिक्षकों को चिंता इस बात

की भी सता रही है कि पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने में हो रहे विलम्ब से समय के साथ एरियर बढ़ेगा जो अधिक होने पर सरकार के सामने समस्याएं खड़ी करेगा। शिक्षकों का आरोप है कि अधिकारी इस पारदर्शी व्यवस्था को लागू करने से कतरा रहे हैं।

सेवा के 10 और 22 वर्ष पूरे होने

पर मिलता है लाभः नियमानुसार परिषदीय शिक्षकों को एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चयनमान वेतनमान तथा 22 वर्ष की एक ही पद पर सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है। चयनमान वेतनमान मिलने पर एक वार्षिक वेतन वृद्धि अर्थात इंक्रीमेंट दिए जाने का प्रावधान है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एरियर का बकाया अधिक हो जाने पर सरकार के सामने उस भुगतान की समस्या आएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar