प्रतापगढ़। रिश्वत मांगने के आरोप में डीआईओएस के स्टेनो के खिलाफ संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच के दौरान डीआईओएस स्टेनो को प्रयागराज के संस्कृत विद्यालय से संबद्ध किया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डायट प्राचार्य को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

पट्टी इलाके के रामकोला गांव लॉ कॉलेज के प्रबंधक की शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दिया कार्रवाई का आदेश, प्रयागराज के संस्कृत विद्यालय में किया गया संबद्ध, डायट प्राचार्य को जांच की जिम्मेदारी
स्थित लॉ कॉलेज के प्रबंधक ने अपर शिक्षा निदेशक बेसिक को शिकायती पत्र देकर डीआईओएस के स्टेनो हरि जीवन लाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक
आरएन विश्वकर्मा ने मामले में कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत पर प्रथम दृष्टया डीआईओएस के स्टेनो को प्रयागराज के संस्कृत विद्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच डायट प्राचार्य को
दी गई है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अभी वह अवकाश पर हैं। वहीं, डायट प्राचार्य रमेश तिवारी ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत के आधार पर लॉ कॉलेज के प्रबंधक से पूछताछ की जाएगी। प्राप्त साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को प्रेषित की जाएगी