Home PRIMARY KA MASTER NEWS असिस्टेंट प्रोफेसर के 950 पदों पर भर्ती जल्द, बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती में लग सकता है समय

असिस्टेंट प्रोफेसर के 950 पदों पर भर्ती जल्द, बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती में लग सकता है समय

by Manju Maurya

 असिस्टेंट प्रोफेसर के 950 पदों के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग का पोर्टल बनने के बाद अधियाचन भेज दिया जाएगा। 

दो साल पहले गठित उच्च शिक्षा सेवा आयोग अपनी पहली भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। कोई बड़ा गतिरोध नहीं आया तो दिसंबर में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भर्ती की नियमावली तैयार कर ली है। दोनों विभागों की ओर से अधियाचन का प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है।

इनमें भी आयोग की ओर से पूर्व में विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराई जा चुकी है। इसका

परिणाम भी घोषित हो चुका है। हालांकि, प्रो. कीर्ति पांडेय के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद व विवादों के कारण साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है पर गतिरोध बना हुआ है।

वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) एवं ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की भर्ती परीक्षाएं अभी

प्रस्तावित हैं। ऐसे में आयोग की ओर से सबसे पहले असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जाने की बात कही जा रही है।

पीजीटी एवं टीजीटी भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है। इसी क्रम में आयोग की ओर से अधियाचन पोर्टल तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आयोग के अफसरों का कहना है कि 10 नवंबर से पहले पोर्टल तैयार हो जाएगा। इसी पर अधियाचन लिया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि कॉलेजों से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है. अभी तक 950 पदों का विवरण आ चुका है। शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

उसके तैयार होते ही ऑनलाइन अधियाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दिसंबर में विज्ञापन निकाले जाने की उम्मीद है।

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती में लग सकता है समय

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक की भर्ती की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती की नियमावली अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। हालांकि, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नियमावली बनने के बाद ही भर्ती की जाएगी। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू में होने में अभी समय लग सकता है। इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा एवं अटल आवासीय विद्यालयों में भी शिक्षकों की भर्ती में समय लगेगा। अभी इन विभागों की भी नियमावली तैयार नहीं हुई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar 

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96