वांसी प्रयागराज डिपो की बस से आ रहीं तीन शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं। इनमें दे शिक्षिकाएं प्राथमिक विद्यालय उसकी के प्रधानाध्यापक को फोन करके बुला लीं और मिलकर एक शिक्षिका की पिटाई कर दीं। मामला बांसी रोडवेज चौराहे का है। किसी ने घटना का वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो सुबह का बताया जा रहा है। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
प्रयागराज की बस से मिठवल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सिसई खुर्द की अध्यापिका स्वाति चटर्जी व बांसी बीआरसी के घरहरा विद्यालय की शिक्षिका रुचि गुप्ता तथा प्राथमिक विद्यालय उसकी में तैनात शिवानी वैश्य बांसी आ रहीं थीं। तीनों शिक्षिकाओं में बस की खिड़की खोलने व बंद करने को लेकर विवाद हुआ। सुबह जब बस बांसी रोडवेज पर पहुंची तो रुचि गुप्ता व शिवानी वैश्य ने उसकी प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहाब मजरूह को फोन करके बुला लिया। तथा तीनों मिलकर स्वाति चटर्जी की पिटाई कर
बांसी में मारपीट करती महिलाएं सौ. इंटरनेट मीडिया
दी। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर प्रसारित कर दिया। वीडियो में शिक्षिका की पिटाई होते दिख रही है। घटना के समय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही युवक मौके से फरार हो गया। तथा तीनों शिक्षिकाओं को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल गौरव सिंह का कहना है कि सभी को थाने में बैठा कर पूछताछ की गई है। खंड
शिक्षाधिकारी बांसी नीरज सिंह ने सभी का थाने में सुलह करा दिया है।
इस संबंध में नीरज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बांसी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय उसकी के प्रधानाध्यापक सहाब मजरूह के निलंबन की संस्तुति की गई है। तीनों शिक्षिकाओं की विभागीय जांच के उपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।