महोदय,
सादर आपको अवगत कराना है कि संलग्न प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, अध्यापक भवन, जिला परिषद कम्पाउण्ड, जनपद गोरखपुर के प्रार्थीगण का है। इन्होने अपने प्रार्थना पत्र में उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने एवं पदोन्नति हेतु टी.ई.टी. की अनिवार्यता को निरस्त करने के सन्दर्भमे उल्लेख किया है। इस सन्दर्भ में प्रार्थीगण द्वारा विस्तृत जानकारी अपने प्रार्थना पत्र मे दी गयी है। (प्रार्थना पत्र संलग्न)
अतः आप इस प्रार्थना पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उक्त के सन्दर्भ में उचित कार्यवाही करने की कृपा करेंगे।
सादर धन्यवाद।
