मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सीएम डैशबोर्ड पर ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार तक 1075 परिषदीय विद्यालयों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है। उनको चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने 10 अक्टूबर से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो उनके खिलाफ मानव संपदा पोर्टल पर कार्रवाई की जाएगी।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए बराबर परिषदीय विद्यालयों को सचेत किया जा रहा है। अभी भी जिले के एक हजार परिषदीय विद्यालयों ने इस पर काम ही शुरू नहीं किया है। इससे छात्रों की उपस्थिति की जानकारी नहीं हो रही है। इसके लिए एक दिन का समय और प्रधानाध्यापकों व अध्यापकों को दिया गया है। इसके बाद भी यदि उपस्थिति दर्ज नहीं होती है तो संबंधित बीईओ इस बारे में सूचित करेंगे ताकि मानव संपदा पोर्टल पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो सके। बीएसए ने बताया कि अभी तक 1809 परिषदीय विद्यालयों में से 734 ने ऑनलाइन हाजिरी शुरू कर दी गई है। 1075 ने अभी नहीं शुरू किया है। इसमें छानबे में 118, सिटी में 42, मझवां में 58, हलिया में 173, लालगंज में 74, कोन में 46, मड़िहान में 92, पहाड़ी में 85, राजगढ़ में 159, सीखड़ में 36, जमालपुर में 67, नरायनपुर में 102 तथा नगर पालिका में 23 ने ऑनलाइन हाजिरी भरनी शुरू नहीं की है।