Home PRIMARY KA MASTER NEWS बाबुओं को हटाने का फरमान, अफसर पर मेहरबान

बाबुओं को हटाने का फरमान, अफसर पर मेहरबान

by Manju Maurya

उच्च शिक्षा निदेशालय में बाबुओं और अफसरों की तैनाती में जमकर मनमानी हो रही है। शासन के सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी ने 26 और 27 सितंबर को उच्च शिक्षा निदेशालय का निरीक्षण किया था। 14 अक्तूबर को जारी कार्यवृत्त में 20 ऐसे बाबुओं का पटल परिवर्तित करने का आदेश दिया गया है जो तीन साल या अधिक समय से एक स्थान पर कार्यरत हैं।

इसके ठीक उलट डॉ. बीएल शर्मा सहायक निदेशक के पद पर सात साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। सचिव ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज से स्पष्टीकरण मांगा है कि शासनादेश के विपरीत तीन वर्षों से अधिक समय से एक पटल पर किसके आदेश से तैनाती दी गई है। इस संबंध में उत्तरदायित्व निर्धारित कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी के प्रवक्ता वाणिज्य डॉ. बृन्दावन लाल शर्मा का तबादला उच्च शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर 25 मई 2018 को हुआ था। पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से 11 जून 2024 को जारी वार्षिक स्थानान्तरण नीति में समूह क और ख के उन अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर समकक्ष पदों पर स्थानान्तरित करने के आदेश दिए गए थे जो तीन साल की सेवा पूरी कर चुके हों।

वहीं जिन बाबुओं को हटाने का आदेश हुआ है उनमें प्रदीप कुमार सिंह (सात साल से अधिक), रीना सोनकर व शशिकांत शुक्ला (छह साल से अधिक), रमेश कुमार कुशवाहा, शशांक श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिंह, राधेश्याम पटेल व सुनील कुमार सोनकर (पांच साल से अधिक), अमन यादव व अभिषेक कुमार (चार साल से अधिक) का नाम शामिल है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar