मुजफ्फरपुर। पीएमश्री विद्यालयों को कैसे चलाना, इसे हेडमास्टर और शिक्षक सीखेंगे। जिले समेत सूबे के 836 पीएम श्री विद्यालयों के लिए यह निर्देश मिला है। विभाग ने निर्देश दिया है कि इन स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों का क्षमता संवर्द्धन करवाया

जाएगा। पीएम श्री विद्यालयों में 52 गतिविधियों की शुरुआत की गई है। इसमें ड्रोन ट्रेनिंग से लेकर अलग-अलग लैबशामिल हैं। इन गतिविधियों को कैसे चलाना है, बच्चों को किन-किन योजनाओंका लाभ देना है, इसकी ट्रेनिंग हेडमास्टर और शिक्षकों को दी जाएगी।