Home PRIMARY KA MASTER NEWS दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा उपहार, प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि

दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा उपहार, प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि

by Manju Maurya

दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। उनके महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

अब प्रदेश के सभी पात्र 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों को 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत की दर से भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। महंगाई के प्रभाव से राहत पहुंचाना और जीवनस्तर सुधारना हमारी प्राथमिकता है। 

इस निर्णय से राज्य सरकार पर मार्च 2026 तक 1960 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत का भुगतान अक्टूबर से नकद रूप में किया जाए। इस व्यवस्था के तहत नवंबर 2025 में 795 करोड़ का अतिरिक्त नकद व्ययभार आएगा, जबकि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) से आच्छादित कर्मचारियों के जीपीएफ में 185 करोड़ जमा होंगे।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2025 के एरियर भुगतान पर 550 करोड़ से अधिक का भार पड़ेगा। दिसंबर 2025 से प्रत्येक माह 245 करोड़ का अतिरिक्त व्ययभार राज्य सरकार वहन करेगी।

महंगाई भत्ते की यह बढ़ोतरी न केवल सरकारी विभागों के नियमित कर्मचारियों को लाभान्वित करेगी, बल्कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान वाले कार्मिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम न केवल कर्मचारियों की क्रयशक्ति बढ़ाएगा, बल्कि त्योहारों के सीजन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar