प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। उम्मीदवार दो दिसंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता के 513 के पदों पर भर्ती होगी।

ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो जनवरी 2026 है। आवेदन में सुधार, संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि नौ जनवरी 2026 है। आवेदन से संबंधित सभी दिशा निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
चयन के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 1985 से पहले तथा एक जुलाई 2024 के बाद का नहीं होना चाहिए। दिव्यांगों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।