Home News एनआइओएस से पास छात्रों को दाखिले से नहीं कर सकते मना

एनआइओएस से पास छात्रों को दाखिले से नहीं कर सकते मना

by Manju Maurya

 नई दिल्लीः नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग (एनआइओएस) से पढ़े छात्रों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले इंजीनियरिंग सहित देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने कड़ी फटकार लगाई है। कहा है कि वे एनआइओएस से दसवीं और बारहवीं पास करने वाले छात्रों को दाखिला देने से मना नहीं कर सकते। सीबीएसई, आइसीएसई की

तरह शिक्षा मंत्रालय से संबद्ध यह भी एक स्वायत्त स्कूली बोर्ड है। इसके पाठ्यक्रम और प्रमाण पत्र पूरी तरह से प्रमाणिक और वैध हैं।

यूजीसी और एआइसीटीई ने इंजीनियरिंग सहित देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को यह निर्देश तब दिया है, जब कोलकाता के एक इंजीनियरिंग संस्थान ने एक छात्र को सिर्फ इस आधार पर दाखिला देने से मना कर दिया था कि वह

कोलकाता के इंजीनियरिंग संस्थान ने किया था इन्कार

एनआइओएस से पढ़ कर आया है। छात्र ने संस्थान के इस रवैये के खिलाफ एआइसीटीई से शिकायत की और न्याय की मांग की। इसके बाद एआइसीटीई ने पूरे मामले की जांच के बाद संबंधित संस्थान को दाखिला देने का निर्देश दिया। साथ ही यूजीसी व एआइसीटीई ने देशभर के सभी इंजीनियरिंग सहित उच्च शिक्षण संस्थानों को एनआइओएस से पढ़ने वाले छात्रों को दाखिला देने

से मना न करने के निर्देश दिए।

एआइसीटीई ने संस्थानों को दिए निर्देश में साफ कहा है कि एनआइओएस से पास छात्रों को भी दूसरे स्कूल बोर्डों के तहत तय मापदंडों को पूरा करने पर दाखिला दिया जाए। एनआइओएस का सर्टिफिकेट सभी विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए मान्य है। यदि कोई उच्च शिक्षण संस्थान इसका पालन नहीं करेगा तो इसे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा। ओपन बोर्ड से हर साल करीब 16 लाख छात्र 10वीं व 12वीं परीक्षा पास करते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar