, प्रयागराज : वर्ष 2021 की 1894 पदों की जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती का मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लिए जाने के बावजूद अधिकारी भर्ती पूर्ण करने के नाम पर टाल-मटोल कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों द्वारा जनता दरबार में मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री के कार्याधिकारी ने आनलाइन कर बेसिक शिक्षा के निदेशक तथा अपर निदेशक को संदर्भित कर आइजीआरएस के तहत सूचित किया। आरोप है कि आइजीआरएस का जवाब नौ अक्टूबर तक शासन को दिया जाना था, लेकिन नहीं दिया गया। इसके विरोध में अभ्यर्थी फिर आंदोलन
करेंगे। अभ्यर्थी ज्ञानवेंद्र सिंह ने बताया कि आइजीआरएस का जवाब अधिकारियों द्वारा निर्धारित नौ अक्टूबर तक शासन को नहीं दिए जाने पर अभ्यर्थियों द्वारा स्मरण पत्र (रिमाइंडर) लगाया गया है, लेकिन अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। अभ्यर्थियों को कोई सूचना नहीं दी जा रही है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक धरना दे चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ कोरा आश्वासन दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने यदि जल्द काउंसलिंग कार्यक्रम जारी नहीं किए जाने पर अब आरपार की लड़ाई की योजना तैयार कर रहे हैं।