वाराणसी। बच्चे कक्षा छह की हिंदी की पुस्तक मल्हार में अक्कड़-बक्कड़ से लेकर बनारसी पान और बाटी-चोखा को भी पढ़ेंगे। तीज-त्योहार के साथ यहां के कठघोड़वा, धोबिया नृत्य और रासलीला-रामलीला के बारे में भी जानेंगे। पुस्तक में साहित्यकारों के साथ क्रांतिकारियों के नामों का भी उल्लेख मिलेगा।
एनसीईआरटी की कक्षा 6 से 8 तक की हिंदी व संस्कृत

की पुस्तकों को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने की तैयारी है।
राज्य हिंदी संस्थान को उत्तर प्रदेश शैक्षिक परिदृश्य
आवश्यकताओं और परिवेश अनुरूप इसमें बदलाव करने की
जिम्मेदारी मिली है। इसलिए इसमें संस्कृति, कला व त्योहार
- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
आदि को जोड़ा जा रहा है। संस्थान की निदेशक चंदना रामइकबाल यादव ने बताया कि इसपर कार्यशालाओं व संगोष्ठियों में मंथन चल रहा है। विभिन्न जिलों के डायट प्रवक्ता व माध्यमिक विद्यालयों के हिंदी के शिक्षकों के बीच चर्चा के बाद बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगले माह तक इसे उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ को भेजा जाएगा।