प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएसी परीक्षा-2024 में पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की थी। यह तो नहीं हो सका, लेकिन परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का भरोसा टूट गया है। परीक्षा कब और किस प्रारूप में होगी, आयोग ने यह अब तक स्पष्ट नहीं किया है। इससे अभ्यर्थियों की परीक्षा संबंधी तैयारी प्रभावित हो रही है।
- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
आयोग ने पीसीएस-2023 का अंतिम चयन परिणाम आठ माह नौ दिन में जारी कर दिया था, जो एक रिकॉर्ड है। आयोग ने इससे भी कम समय में पीसीएस परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की तैयारी की थी। आयोग की योजना थी कि पीसीएस-2024 का अंतिम चयन

परिणाम आठ माह के भीतर जारी कर दिया जाए। ऐसा होता तो पिछला रिकॉर्ड टूटता, साथ ही एक नया रिकॉर्ड यह भी बनता कि विज्ञापन वर्ष-2024 में ही आयोग पहली पीसीएस का चयन परिणाम जारी करता।
आयोग के कैलेंडर में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित थी। लेकिन, इससे पहले 11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक हो गया। इस घटना ने आयोग की सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया।
परीक्षा पर ऐसा ग्रहण लगा कि इसके टलने के सात माह बाद भी प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की