लखनऊ। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की निगरानी और बढ़ाई जाएगी। राजधानी स्थित केजीबीवी का मामला सामने आने के बाद समग्र शिक्षा की ओर से इसकी कवायद तेज कर दी गई है। अब छात्राओं से अधिकारी सीधा संवाद भी करेंगे। साथ ही फीडबैक व निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

केजीबीवी में लगे ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें छात्राओं से हर महीने फीडबैक लेने की व्यवस्था को नियमित किया जाएगा ताकि छात्राओं को कोई दिक्कत है तो वे खुलकर अपनी बात रख सकें। हाल ही में प्रदेश की सभी केजीबीवी की छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी बातचीत की गई।
समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को नियमित
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा संवाद नियमित निरीक्षण पर जोर
करते हुए हर महीने एक ऑनलाइन संवाद सत्र भी होगा। उन्होंने बताया कि पहले भी अधिकारियों की समय-समय पर होने वाली बैठकों में छात्राओं का प्रतिनिधित्व होता है और उनका सुझाव लेकर इसे प्रयोग में लाया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के केजीबीवी में निरीक्षण को नियमित किया जाएगा। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाओं की जांच के साथ छात्राओं से सीधा संवाद भी किया जाएगा। बता दें, राजधानी स्थिति केजीबीवी की छात्राओं से मारपीट करने की शिकायत डीएम से की गई थी। इसके बाद जांच में मामला सही पाने जाने पर वार्डन समेत पूरे स्टाफ को हटा दिया गया है।